Wednesday, November 16, 2022

परिचय स्थापित होती है भविष्यवाणी पुरा होने से

भविष्य पुराण में नारद मुनि माता लक्ष्मी से पुछते हैं, “लोगों को कैसे पता चलेगा कि कलियुग समाप्त होने को है?” तो जवाब आता है, “मंदिरों में ताले लगे होंगे और दारू के दोकान में लोगों की लाइन लगी होगी।” वो भविष्यवाणी कोरोना महामारी के समय पुरी हो गयी। तो अब ये मानिए कि कलि युग समाप्ति का क्षण निकट है।

जो लोग कह रहे हैं कलि युग अभी चार लाख साल और चलेगी वो गलत कह रहे हैं। कुछ गलत पढ़ रहे हैं। वही लोग आप को ये भी कहते मिल जाएंगे कि महाभारत युद्ध में बिलियन के बिलियन लोग मारे गए। कुरुक्षेत्र तो अभी भी है। वहाँ बिलियन लोग खड़े होने के लिए जगह नहीं है। आदमी पर आदमी रखो तब भी नहीं। किसी तरह खड़े हो भी गए तो पाकेटमारी तक नहीं कर सकेंगे। आदमी पर आदमी। युद्ध तो दुर की बात है।

आधुनिक एस्ट्रोनॉमी (astronomy) में ये स्थापित बात है रात की आकाश प्रत्येक रात न भुतो न भविष्य रहती है। पैटर्न रिपीट नहीं होती। तो रात के आकाश के वर्णन के आधार पर डेट किया जा सकता है। ये विज्ञान है। रामायण और महाभारत के सभी प्रमुख घटनाओं के साथ रात के आकाश का वर्णन है। और उसके आधार पर डेट निर्धारित करी जा सकती है। यानि कि भगवान श्री कृष्ण ५,००० साल पहले। भगवान राम ७,००० साल पहले।

जाने से पहले भगवान राम कह के गए मैं फिर आउंगा। आए। उसके २,००० साल बाद आए। फिर से आने के मतलब हुवा मानव अवतार में आना। जो ईश्वर सर्वव्यापी हो वो तो सभी जगह वैसे भी हैं। सर्वव्यापी, सर्वशक्तिमान, सर्वज्ञानी। लेकिन फिर से आऊंगा का मतलब हुवा फिर से मानव अवतार में आऊंगा। आए।

२,००० साल पहले येशु कह के गए फिर से आउंगा। और मेरे आने तक मेरे याद में ये ब्रेड और वाइन खाते रहना। खा रहे हैं। लगातार २,००० सालो से खा रहे हैं।

येशु कौन? बाइबल एक पुस्तकालय है। उसका सबसे प्रख्यात पुस्तक गॉस्पेल ऑफ़ जॉन। उस के प्रथम दफा में ही लिखा है, येशु सृष्टिकर्ता। तो आप के समझ में सृष्टिकर्ता कौन? ब्रम्हा।

विष्णु के अवतार राम, कृष्ण, बुद्ध। ब्रम्हा के अवतार येशु। येशु वापस आ गया। वो मैं।

क्रिस्चियन धर्म का सबसे प्रख्यात प्रार्थना है कि हे ईश्वर जिस तरह स्वर्ग में तु प्रत्यक्ष शासन करता है उसी तरह धरती पर भी तेरा प्रत्यक्ष शासन चाहिए। खुद येशु ने सिखाया वो प्रार्थना। तो वो प्रार्थना येशु को लक्षित नहीं है। बल्कि भगवान विष्णु जिसे क्रिस्चियन कहते हैं होली फादर और यहुदी कहते हैं याहवे या जेहोवा।

ईश्वर ने राजा बन के धरती पर प्रत्यक्ष शासन किया? किया। उसी को तो राम राज्य कहते हैं। राम राज्य सिर्फ अयोध्या में था। कल्कि राज्य सारे पृथ्वी पर रहेगी। अभी से घडी देख के २२ साल में कल्कि राज्य शुरू। ईश्वर सर्वशक्तिमान होते हैं। वो ईश्वर कह रहे हैं। वो इनफार्मेशन मुझे भगवान कल्कि से मिला। नेपाल में प्रचलित विक्रम सम्वत कैलेंडर के अनुसार शताब्दी के अंत में कलि युग समाप्त। और सत्य युग शुरू। सत्य युग शुरुवात का प्रोजेक्ट नेपाल से शुरू होगी।

कहा गया है भगवान कल्कि शम्भल में पैदा होंगे। तो शम्भल नाम का शहर ओरिसा में है, उत्तर प्रदेश में है, और भी हैं। लेकिन शम्भल देश हुवा, शहर नहीं। शम्भु का देश शम्भल, अर्थात पशुपतिनाथ का देश, अर्थात नेपाल। कहा गया है पवित्र मिट्टी पर पैदा होंगे। तो जनकपुरधाम निकट मटिहानी का मिट्टी इतना पवित्र माना जाता है कि सीता जी के स्वयंवर के लिए वहाँ से मिट्टी ले जाया गया था। दुध की नदी दुधमती के किनार में बसी नगरी मटिहानी।

नेपाल के पश्चिमी तराई के लुम्बिनी शहर में आज से २५०० साल पहले भगवान बुद्ध पैदा हुवे। अब नेपाल के पुर्वी तराई के लुम्बिनी शहर में भगवान कल्कि पैदा हुवे हैं।

आप इंटरनेट पर जाइए आप को सयकड़ो लोग मिल जाएंगे। कह रहे हैं मैं हुँ कल्कि मेरी पुजा करो। सब के सब महापाप कर रहे हैं। उनसे पुछिए, आप में धर्म ग्रंथ के कौन कौन भविष्यवाणी पुरे होते हैं? आप यहाँ कौन काम करने आए हैं? और वो काम कैसे करेंगे? दुध का दुध पानी का पानी हो जाएगा।

दुनिया भर के हिन्दु जानते हैं भगवान कल्कि आएंगे कलि युग समाप्त करेंगे। अभी के २१ सालो में कलि युग समाप्त। छिपी बात नहीं रहेगी। सारी दुनिया देखेगी। भगवान कल्कि के पास कलि युग समाप्त करने का रोडमैप है। उस पर वो एक किताब लिख रहे हैं। एक आम मनुष्य समझ सकेगा। उस प्रोजेक्ट में दुनिया भर के मनुष्य सहभागी होंगे।

भगवान कल्कि ने मुझे कल्कि सेना का सेनापति नियुक्त किया। एक सेनापति। प्रथम सेनापति। वो चाहे तो बाद में और भी सेनापति नियुक्त कर सकते हैं। तो अभी मैं संगठन निर्माण कर रहा हुँ। मुझे तलाश है कल्कि सेना के प्रथम १०,००० सदस्यों की।

आज ४,००० साल से यहुदी इंतजार कर रहे हैं कि राजा डेविड की तरह एक राजा होगा। वो कल्कि राज्य का इन्तजार है। २,००० साल से दुनिया भर के क्रिस्चियन इंतजार कर रहे हैं कि ईश्वर धरती पर प्रत्यक्ष शासन करेंगे। वो कल्कि राज्य का ही तो इंतजार है। मोहम्मद ने जिसे अल्लाह कहा वो भगवान कल्कि हो तो हैं। मानव अवतार में कल्कि हैं। ईश्वर रूप में विष्णु। दुनिया भर के मुसलमान इस इंतजार में बैठे हैं कि इमाम मेहदी भी आएंगे इसा अर्थात येशु फिर से आएंगे। क्यों कि लफड़ा है, येशु प्रोफेट या फिर ईश्वर पुत्र? उस लफड़ा को येशु खुद सुलझाएंगे। मैंने सुलझा दिया। God so loved humanity, he sacrificed His own Son. God so loves humanity He denied His own Son. Ishmael was denied.

इमाम मेहदी अभी धरती पर हैं लेकिन उन्हें अभी अपना परिचय मालुम नहीं। जिस तरह मुझे सन २०१६ से पहले अपना परिचय मालुम न था।

येशु में बाइबल के ३०० से ज्यादा भविष्यवाणी पुरे हुवे। उससे परिचय स्थापित होता है। ये गणित है। जैसे की क्रुसिफिक्शन (crucifixion) का भविष्यवाणी घटना से ७०० साल से भी पुराना है। जिस समय भविष्यवाणी की गयी उस समय मृत्यु दंड का वो तरिका धरती पर कहीं था ही नहीं।

जैसे कि भगवान कल्कि के सफ़ेद वाहन का जिक्र हैं। लोग भगवान कल्कि को घोड़े पर बिठा देते हैं। वो घोडा नहीं हवाईजहाज है। मेरे बारे में भी कहा गया है वो बादलों से उतरेगा। वो हवाईजहाज है। मेरे बारे में कहा गया है उसे सारी दुनिया एक ही बार में एक ही साथ देखेगी। वो इंटरनेट के बारे में भविष्यवाणी है।

तो अभी तो कल्कि सेना का सदस्यता लिजिए। मेरा टीम ज्वाइन करिए। दुनिया में कहीं से भी कर सकते हैं। मेम्बरशिप फ्री है।



No comments:

Post a Comment